फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो महिलाओं की मौत, डेंगू से 6 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/सैदनगली। डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। महिलाओं को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। जबकि डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सैदनगली के मोहल्ला जामा मस्जिद के पास रहने वाली महिला 45 वर्षीय मोमिना को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कस्बे के निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। बुधवार को उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा अमरोहा नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 40 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सैदनगली के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कस्बे में बुखार और डेंगू के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। कस्बे के निवासियों की मांग है कि मच्छरों का प्रकोप कस्बे में ज्यादा ही बढ़ रहा है। जिसके लिए फागिंग करने की बहुत सख्त जरूरत है। वहीं जिले में डेंगू के छह नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें