फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायल

Wed, 20 May 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हादसों के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहला हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बरेली हाईवे पर गांव झनकपुरी के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। मुरादाबाद के एकता कॉलोनी आजादनगर निवासी विजेंद्र सिंह टेंपो में सब्जी लेकर गजरौला गए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और उसमें दबकर विजेंद्र सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता और तीन बच्चों उदित, कृष्णा व राधिका को छोड़ गए हैं।
दूसरा हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गांव ढकिया चमन के पास हुआ। गांव डिडौली निवासी आकिल टेंपो में सवारियां बैठाकर पाकबड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पीछे चल रही डीसीएम के चालक अदनान ने स्टेयरिंग मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार आकिल, राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, अजय कुमार और रोशनी देवी घायल हो गए। सभी एक फैक्टरी में काम करते हैं। घायलों को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा हादसा मंगलवार दोपहर अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव हाकमपुर के पास हुआ। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव कौराल निवासी ऋषिपाल सिंह अपनी पत्नी प्रवेश देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋषिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें