फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे सांसद कुंवर दानिश अली की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार ने टक्कर उसी साइड में मारी, जिस तरफ सांसद बैठे हुए थे। हादसे में उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने दौड़कर ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, सांसद ने हमले की साजिश की आशंका मानते हुए पुलिस को जांच करने के लिए कहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से अमरोहा आ रहे थे। उन्हें नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया एक शादी समारोह में शामिल होना था। जैसे ही उनकी कार अतरासी से दो किलोमीटर आगे अमरोहा रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर उसी दिशा में लगी, जिस तरफ सांसद बैठे हुए थे। ट्रक की टक्कर से सांसद की कार का साइड शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया। सांसद कुंवर दानिश अली ने हादसे में साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ट्रक ने पीछे से आकर उसी दिशा को निशाना बनाया, जिस तरफ वह बैठे हुए थे। जबकि उस दिशा में वाहन को ओवरटेक भी नहीं किया जाता है। सांसद ने हादसे में साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस को जांच करने के कहा है। एसपी पूनम ने बताया कि मामले में सांसद के चालक अजीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक सोनू सिंह निवासी मिठनपुर थाना डिडौली को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें