फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पार करते समय शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात हुआ। क्षेत्र के गांव जिबाई में बाबूलाल का परिवार रहता है। उनके बेटे सुरेश (43) रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुरेश की पत्नी लता (40) मनोरोगी थीं। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे लता अचानक घर से निकल गई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही सुरेश पत्नी को तलाश करते हुए हाईवे पर पहुंच गए। यहां उन्हें पत्नी मिल गईं। लिहाजा सुरेश पत्नी लता के साथ घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दंपती की शादी 20 साल पहले हुई थी। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें