फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर के निकट हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में भानपुर के निकट हाईवे पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तीन बजे नेशनल हाईवे पर गुजर रहा ट्रक भानपुर के निकट अचानक खराब हो गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों के पहिए थम जाने के कारण लंबी लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्री भीषण गर्मी में बिलबिला गए। हाईवे पर जाम की सूचना से पुलिस हरकत में आई। आनन फानन पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगाकर पुलिस कर्मियों ने लगभग छह बजे ट्रक को हटवाया। जिसके बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम खुला। यातायात सुचारु हो सका। तीन घंटे तक जाम में फंसे लोगों और ट्रैफिक को संभाल रहे पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि हाईवे पर ट्रक खराब हो गया था। जिसके चलते जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें