फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा तिगरी मेला, तीन ड्रोन से होगी निगरानी, एलईडी पर होगा प्रसारण

विज्ञापन
गजरौला के तिगरी में मेला स्थल पर उगाई गई शकरकंद की फसल को खोदते ग्रामीण। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत ने तिगरी धाम मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। ऐतिहासिक तिगरी मेले की निगरानी तीन ड्रोन कैमरों से होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पूरी मेला सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा। मेले का लाइव प्रसाण एलईडी स्क्रीन पर कराया जाएगा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की कमान पुलिस के हाथों में रहेगी। इसके लिए मेेला कोतवाली में कंट्रोल रूम बनेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एतिहासिक तिगरी धाम मेले में इस बार आस्था का अद्भुत संगम दिखाई पड़ेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तीरे तिगरी में जिसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हजारों बीघा जमीन में तंबुओं की नगरी बसती है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल मेला नहीं लग सका था। लेकिन इस साल शासन से अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमिक सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियतों को ध्यान रखा जाएगा। पेयजल के लिए मेला परिसर में 900 हैंडपंप लगाए जाएंगे। स्वच्छता भारत मिशन के अंतर्गत 1200 अस्थाई शौचालय स्थापित कराए जाएंगे। लोगों को गंगा पार मेले में जाने के लिए घाटों पर 21 नाव लगाई जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 60 मचान तैैयार होंगे। यह मचान मेला सदर, गंगा घाट व अन्य स्थानों पर तैयार होंगे। जगह-जगह वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए 60 बैरियर होंगे। पूरे मेले में सीसीटीवी कैमर लगाए जाएंगे। साथ तीन ड्रोन कैमरों से मेले की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें