फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नकदी-जेवर सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने किसानों के घर से नकदी-जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह आंख खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। किसान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मखदुमपुर गांव में इमामुद्दीन का परिवार रहता है। दो अक्टूबर की रात इमामुद्दीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखी अलमारी से नकदी और सोने चांदी के जेवरात, कपड़े बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार की सुबह आंख खुलने पर हुई। चोरी की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें