फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी देखकर राहगीरों के होश फाख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। जनपद में तेंदुए की दहशत लगातार जारी है। तेंदुआ कहीं ना कहीं रोजाना दिखाई दे रहा है। हसनपुर के दीपपुर में बछड़े को मारने के बाद अब डिडौली क्षेत्र में दस्तक दे दी है। राहगीरों ने सड़क पर तेंदुए को खड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। कार सवार युवकों ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात जोया से भवालपुर होते हुए आलिया नेकपुर गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर राहगीरों ने तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने नेकपुर गांव के निकट शराब की दुकान के पास सड़क पर खड़े तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी। दहशतजदा राहगीर रुक गए। इसी बीच पीछे से आ रही कार सवार युवकों ने लाइट की रोशनी में सड़क पर बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुआ रोशनी को देखकर झाड़ी में जाकर छुप गया। तेंदुए के डर से काफी देर तक सड़क पर आवागमन थमा रहा। हिम्मत करके लोगों ने तेंदुए को इधर-उधर देखा, लेकिन वह गायब हो गया। कार सवार युवकों ने तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को तेंदुआ देखे जाने की सूचना दे दी है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
दो दिन पूर्व पिंजरे में फंसा था एक तेंदुआ
दो दिन पहले तेंदुए ने हसनपुर क्षेत्र के गांव दीपपुर में बछड़े को निवाला बना लिया था। इससे पहले तेंदुआ देहात थानाक्षेत्र के सुनपुरा गांव में देखा गया था। दो सितंबर को एक मादा तेंदुए का शव सुनपुरा के खेत में पड़ा मिला था। जबकि दूसरा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया था। विभाग ने उसे बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें