फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से फुंका है रूखालू का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से फुंका है रूखालू का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ओवरलोड के चलते खराब हुआ ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
रूखालू। क्षेत्र के गांव रूखालू में करीब 15 दिन से सिरसा गुर्जर मार्ग पर रखा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर सही नहीं हो रहा। रविवार को गांव में ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर पर करीब 45 से अधिक बिजली कनेक्शन है। 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर है लेकिन लोड अधिक है। इसलिए जल्दी खराब हो जाता है। अब करीब 15 दिन से पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर रखने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुरली सिंह, वीरपाल, जयपाल, अजय, राजेंद्र, शिवकुमार, सतवीर सिंह, सोनू, चंद्रपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें