शाबाश! स्कूलों में टीकाकरण के पहले दिन की बच्चों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 1338 बच्चों ने टीका लगवाया है। अब स्वास्थ्य विभाग सोमवार से शनिवार तक स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने 12 से 14 साल के बच्चों को टीकाकरण अभियान शुरू कराया है। जनपद में 77951 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले में 16 मार्च को अभियान की शुरुआत हुई थी। ताकि जल्द से जल्द बच्चों का टीकाकरण किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार से स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण शुरू कर दिया है। पहले दिन जिलेभर में 160 बूथ बनाए गए थे। जिसमें 60 स्कूलों में टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि स्कूलों में शनिवार को 1338 बच्चों ने टीका लगवाया है। इसके अलावा 18 से अधिक उम्र वाले 2255 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं 15 साल से अधिक साले 318 और 96 लोगों ने बूस्टर डोल ली है। उन्होंने बताया कि कुल 12 हजार का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें कुल 4007 ने टीका लगवाया है।