डिडौली (अमरोहा)। 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर खाली पड़े मकान में ले जाकर एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान की 13 वर्षीय बेटी बुधवार की दोपहर घर पर थी। तभी गांव का एक नाबालिग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ खाली पड़े मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने का जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। आनन-फानन में परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ॉ
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह भी नाबालिग है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।