फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की अनुमति पर कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार निकलेगी रामडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में हर साल निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा पर इस साल भी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर शोभायात्रा को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार निकालने पर चर्चा की। इसके लिए कमेटी पदाधिकारी जल्द की पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार की रात मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाला मंदिर में श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि हिंदू परंपराओं एवं मान्यताओं को जीवित रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता रहती है। हिंदू धार्मिक पारंपरिक धरोहर को अमरोहा नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन रामडोल शोभायात्रा के रूप में प्रतिवर्ष निकालने की परंपरा रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले साल से कोविड-19 के जानलेवा प्रकोप को देखते हुए धार्मिक आयोजनों पर विराम लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 31 अगस्त को रामडोल शोभायात्रा निकलना प्रस्तावित है। इसलिए पुलिस-प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शोभायात्रा को कोविड-19 गाइडलाइन के साथ निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता पंडित कपिल शर्मा और संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल ने किया। इस दौरान अजय चतुर्वेदी, विवेक उर्फ विक्की शर्मा, मनु शर्मा एडवोकेट, देव गौतम, रिशु दीक्षित, सचिन त्रिवेदी, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें