अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि हिंसा बहुत खतरनाक प्रवृत्ति है। इससे दूर रहने की जरुरत है। लोगों केे अंदर दयाभाव का विकास जरुरी है। इसके लिए सांप्रदायिक सद्भाव का बढ़ावा देना आवश्यक है। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबाधित कर रहे थे। उन्होंनें अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि सद्भावना दिवस के मनाने का औचित्य आज के दौर में बढ़ गया है। इससे सभी लोगों में धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह आदि रहे।
उधर, कांग्रेसियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। उनके योगदान की सराहना की। कहा कि कंप्यूटर क्रांति या तकनीकी उपलब्धि सब कुछ कांग्रेस की देन है। उन्होंने प्रियंका गांधी के पत्र को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोईया और आशा बहुओं को सौंपा।