फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की बंदी खत्म, खुलेंगे बाजार, मंगलवार को शहर में रहेगी बंदी0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश सरकार ने रविवार की बंदी को खत्म कर दिया है। अब शहर और देहात के बाजार खुलेंगे। लोगों की आवाजाही पर रोक टोक नहीं रहेगी। नगरों में साप्ताहिक बंदी पूर्व की तरह लागू रहेंगे। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है। इस दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि मास्क और दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दूसरे लहर के चलते प्रदेश सरकार ने दो दिनों के साप्ताहिक लॉक डाउन का ऐलान किया था। लेकिन शुक्रवार की दोपहर में अपर मुख्य सचिव की ओर से रविवार के लॉक डाउन को खत्म करने के बारे में बताया गया। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अब रविवार की बंदी वापस ली जाती है। ऐसे में शहर और देहात में रविवार को बाजार पहले की तरह खुलते रहेंगे। इसके अलावा सुबह छह से रात 10 बजे तक दुकानों के खोलने की व्यवस्था को बहाल कर दिया है। इसके अलावा रात 10 से सुबह छह बजे तक का रात्रि कर्फ्यू को बरकरार रहने के बारे में जानकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी किसी तरह की शिथिलता पर कार्रवाई होगी। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के क्रम में एसडीएम को निर्देशित किया गया है। दो गज की दूरी और मास्क की अनिर्वायत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें