फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब के विरोध में मंगलवार को महिलाएं एकत्र होकर सीओ कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने प्रदर्शन कर अवैध तरीके से बनाकर बेची जाने वाली कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि कच्ची शराब के कारण कई घर और परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। पुलिस प्रशासन से इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के झुंडी खादर गांव की महिलाएं एकत्र होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध तरीके से कच्ची शराब तैयार करने का धंधा धड़ल्ले से जारी है। कई घरों और जंगल में कच्ची शराब बनाने का काम होता है। पुलिस प्रशासन इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ केवल कागजी कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लेती है। आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कच्ची शराब सस्ते में मिलने के कारण गांव के लोग शराब पीकर अभद्रता करते हैं। महिलाओं के साथ रोजाना मारपीट की जाती है। बच्चे भी शराब की जद में आने लगे हैं। नशे की पूर्ति के लिए घरों से कीमती वस्तुएं औने पौने दाम पर बेचकर शराब पी जाते हैं। विरोध करने पर घर में विवाद और घरेलू हिंसा होती है। महिलाओं ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने की पुलिस प्रशासन से मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं में प्रकाशो, रेखावती सोना, इंद्रवती, इंद्रपाली, सरोज देवी, आरती देवी, चीनू देवी, कमलेश, प्रेमवती आदि महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सीओ कार्यालय में एक शिकायतीपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें