फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्घि पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल व गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी सलावाली शिव मंदिर की चौपाल पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार द्वारा लगातार डीजल पेट्रोल व गैस के दामों में की जा रही भारी वृद्धि के विरोध में खाली गैस सिलिंडर रखकर व मोटरसाइकिल पर पुष्प मालाएं चढ़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है। भाजपा देश की जनता को लूटने का काम कर रही है। भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे। प्रदर्शन करने वालो में नौगांवा सादात नगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, सुरेंद्र प्रजापति, हर्षित चौधरी, दिलावर खान, नन्हे जाटव, दिलशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें