फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझारी के ट्रक चालक की कानपुर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। नगर निवासी ट्रक चालक की कानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पठानों वाला निवासी शाहनवाज खान का 35 वर्षीय पुत्र वसीम खान उर्फ बिट्टू कंटेनर चालक है, वह एक प्राइवेट कंपनी का कंटेनर चलाता है। बुधवार देर रात कानपुर से इलाहाबाद के लिए कंटेनर लेकर निकले थे। बताया जाता है रास्ते में उनको नींद आने लगी। वसीम खान ने अपने क्लीनर को ट्रक चलाने के लिए दे दिया और वह केबिन के अंदर सीट पर सो गए। बताया गया है कि कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। वसीम खान व क्लीनर दोनों घायल हो गए तथा उनका ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डाक्टरों ने वसीम खान उर्फ बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें