फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपाई साजिश, सीबीआई जांच जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्याकांड के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत वाहन चढ़ाकर उनकी हत्या की गई है। घटनाकांड की सीबीआई जांच जरूरी है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक करार दिया। भाजपा नेताओं पर हत्या का केस दर्ज कराने और मृतकों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। पांच सूत्री पत्र एसडीएम सदर विजय शंकर को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया और शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में कांग्रेसी आजाद रोड में जमा हुए। यहां से जुुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए गांधी मूर्ति के समीप पहुंचें। यहां पर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भाजपा के लोग खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शहीद किसानों के परिवार से मुलाकात कराई जाए ताकि उनकी पीड़ा को साझा किया जा सके। इस दौरान प्रदेश सचिव सुखराज सिंह, तारिक मोहम्मद खान, फैज आलम राईनी, जयपाल जाटव, ओम प्रकाश पवार, महेंद्रशर्मा, ताहिर वसीम, सलीम खान, अली इमाम रिजवी, फरमान अंसारी, शाहिद उस्मानी, खुर्रम चौधरी, धर्मेंद्र जाटव, मयंक गुर्जर, मानव त्यागी, हरिओम पुष्कर, शान अली नकवी, छुन्ने भारती, इकबाल अंसारी, मासूम सैफी, इमरान जावेद, अब्बास हैदर, फहीम सिद्दीकी, दानिश सैफी, अयान वारसी, दीपक गौतम, संजय शर्मा, मीसम अब्बास, गयास अब्बास, अनुज जाटव, साजिद अल्वी, मंगल गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें