फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने को लोगों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पांचवीं बार अमरोहा की धरती पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। बूूंदाबांदी के बीच भी बड़ी तादाद में महिलाओं और युवाओं की भीड़ पहुंची। कई युवा तो मुख्यमंत्री को देखने के लिए पंडाल की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर जिस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन चल रहा था, तब बड़ी संख्या में जनसभा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी बैठी थी। वह मुख्यमंत्री को देखने के लिए लालायित दिखी। संबोधन के दौरान बीच-बीच में तालियां भी बजा रही थीं। इसके साथ ही युवा भी योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की करने को तैयार थे। यदि सामने से कोई खड़ा हो जाता तो वह उसे बैठाने के लिए शोर मचाने लगते थे। जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्त कर लौटने लगे तो भीड़ हैलीपैड की ओर बढ़ने लगी। उसे रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिर भी बड़ी तादाद में भीड़ पहुंच गई, लेकिन जैसे ही हेलीकाप्टर उड़ा तो धूल के गुबार देखकर पीछे भागे निकले।
भीड़ ने फाड़ डाले होर्डिंग-पोस्टर
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा स्थल पर तमाम पार्टी के नेताओं ने अपने होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। लेकिन, जब मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर वापस रवाना हुए तो भीड़ ने होर्डिंग-पोस्टरों को फाड़ डाला। जबकि कई व्यक्ति होर्डिंग को उठाकर घर ले जाते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें