फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 576 ग्राम पंचायतों में से 91 ने ही भेजे विकास कार्यों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की 576 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने की कवायद तेज हो गई है, लेकिन प्रस्ताव भेजने में ग्राम पंचायतें पीछे हैं। अभी तक महज 91 ग्राम पंचायतों ने ही विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे हैं, जबकि शेष 485 ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। प्रशासन की मंशा है गंगा स्नान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू कराने की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद ही शासन की ओर से इनको ही प्रशासक बनाया गया लेकिन इसमें एक नई व्यवस्था दी गई कि गांव में नए विकास कराने से पहले डीएम से अनुमोदन लेना जरूरी होगा। उसके बाद ही काम हो पाएंगे,लेकिन इसमें अभी तक बहुत कम ही ग्राम पंचायतों ने अपने प्रस्ताव भेजे हैं।
डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों से प्राथमिकता के आधार पर कार्यों की सूची तैयार कर भेजने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। गांव में होने वाले नए काम का डीएम से अनुमोदन लेना होगा। इसके लिए एडीओ पंचायत के माध्यम से फाइल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें