अमरोहा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में अब सभी ब्लड ग्रुप का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर ब्लड ग्रुप की कम से कम दो-दो यूनिट उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को खून के लिए भटकना न पड़े। स्वास्थ्य विभाग का जोर ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का नियमित स्टॉक बनाए रखने पर है।
इस समय ब्लड बैंक में 90 यूनिट ब्लड है। इस समय तिगरी गंगा मेला शुरु हो गया है। 30 से 40 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं। जिला अस्पताल में सरकारी ब्लड बैंक है। हालांकि जिले में निजी ब्लड बैंक भी है। ब्लड बैंक से जरूरमंद लोगों को ब्लड दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए उपलब्ध यूनिट की निगरानी करने और समय से रक्त की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो। समय-समय पर शिविर लगाए जाते हैं। जिससे ब्लड एकत्र किया जा सके। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि सभी ग्रुप के दो-दो यूनिट ब्लड बैंक में रखने के निर्देश दिए गए हैं।