फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के दौरान पुलिस पर हमला करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की रात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला अहमदगढ़ शिवनगर में किशनपाल और किशनलाल के पक्षों में खेत में कूड़ा डालने को लेकर लाठी-डंडे चले थे। पथराव भी हुआ था। बवाल में महिलाओं सहित दस लोग लहूलुहान हो गए थे। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बवाल बढ़ता देखकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बिगड़ते हालात संभाले थे। बंबूगढ़ चौकी प्रभारी रामपाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने किशनपाल, बंटी, पूनम, नन्हे, रोहित, माया, किशन लाल, महेंद्र, शीशपाल, लीला देवी, कुसुम, मिथलेश, कोमल सैनी को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को एसओ सुनील मलिक ने बताया कि बवाल में शामिल रोहित निवासी आराजी भैंसा मिलक थाना नौगांवा सादात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें