फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक उमाशंकर ने बुधवार को नगर स्थित गांधी इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पांच बूथों पर आगामी 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। प्रेक्षक ने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रेक्षक उमाशंकर बुधवार की सुबह थाने पहुचे और पुलिस से चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी की। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि चुचैला कलां के तीन मतदेय स्थल अति संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में है जबकि डींगरा को भी क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। प्रेक्षक ने नगर के गांधी इंटर कालेज में जाकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पांच बूथ बनाए जाते हैं। प्रेक्षक ने गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व आसपास रहने वाले लोगों से चुनाव के बारे में जानकारी की। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व अधिक मतदान के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें