अमरोहा। डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद मुरादाबाद के बाइक सवार की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब सात बजे गांधी मूर्ति के पास एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आजाद (22) निवासी गांव सब्जीपुर उमरी जिला मुरादाबाद के रूप में हुई। आजाद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।