गजरौला। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने बिजलघर और एक्सईएन कार्यालय का निरीक्षण किया। देखा यहां पर काम किस तरह किया जा रहा है। मुख्य अभियंता और एक्सईएन को राजस्व वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक चैत्रा वी सोमवार की दोपहर दो बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने एक्सईएन कार्यालय, मुख्य अभियंता के ऑफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों से कार्य की जानकारी ली। देखा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्य में शिथिलता तो नहीं बरत रहे हैं। जानकारी ली कि यहां उपभोक्ताओं पर कितना बिल बकाया है। अब तक कितना वसूल किया जा चुका है। मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव से जानकारी ली कि उनके क्षेत्र में घरेलू, नलकूप और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की संख्या कितनी है। एकमुश्त समाधान योजना का लाभ कितने उपभोक्ताओं ने उठाया है। उन्होंने मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंता को राजस्व वसूली में और सुधार लाने के निर्देश दिए।