फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन के चार गुना मुआवजे की मांग को 316 दिन से धरने पर बैठे चार गांव के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कड़ाके की ठंड में अपनी मांगों को लेकर कूबी समेत चार गांव के किसाना धरना लगातार जारी है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी धरने में शामिल हैं। सोमवार को धरने को 316 दिन बीत गए है। लेकिन उनकी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन स्तर से अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीते फरवरी माह से कूबी में जमीन के मुआवजे को लेकर किसान और महिलाएं धरना दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड भी उनके हौसले को नहीं डिगा पा रहा है। साल 2011 में मध्य गंगा नहर के लिए रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर आदि के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन किसानों को उस समय मुआवजा नहीं दिया गया। अब किसानों को पुराने सर्किल रेट ही मुआवजा दिया जा रहा था, जबकि किसान वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। धरने के दौरान महिलाएं भूख हड़ताल पर भी रहीं और इस बीच सारे त्योहार धरना स्थल पर ही मनाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें