फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा, एक लाख की दवाई जब्त

विज्ञापन
आदमपुर में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान जप्त की गई दवा। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर में बस स्टैंड के नजदीक अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। करीब एक लाख की कीमत की ऐसी दवाओं को जब्त कर दिया गया। जिनके खरीदने से संबंधित कोई कागज मेडिकल संचालक नहीं दिखा सका। अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी को गोपनीय सूचना मिली कि आदमपुर में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। उसमें प्रतिबंधित व संदिग्ध दवाओं की बिक्री की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त मुरादाबाद द्वारा मुकेश जैन जिला औषधि निरीक्षक मुरादाबाद, उर्मिला वर्मा जिला औषधि निरीक्षक रामपुर, राजेश कुमार जिला औषधि निरीक्षक अमरोहा व आशुतोष मिश्रा जिला औषधि निरीक्षक बिजनौर की टीम गठित की गई। बुधवार को टीम ने मेडिकल स्टोर पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। इस दौरान आदमपुर बस स्टैंड पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होते पाया गया। मेडिकल स्टोर को आदमपुर निवासी विनोद संचालित कर रहा था। टीम ने मेडिकल स्टोर में रखी लगभग एक लाख रुपये की अवैध दवाइयां जब्त कीं हैं। जबकि पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
जिला औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर स्वामी विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसी तरह से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें