फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद युवक अपने साथी के साथ घर में घुस गया और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी युवती के मुताबिक, उसकी मोहल्ले के ही एक युवक से पांच वर्ष से जान पहचान थी। युवक काफी समय से युवती को शादी का झांसा दे रहा था। तीन नवंबर को युवती घर पर अकेली थी। उसके घरवाले कहीं काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से भी मना कर दिया। इसी बीच युवती का भाई घर पहुंच गया। अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें