ओवरलोडिंग के कारण बुरावली गांव में पांच दिन में चार ट्रांसफार्मर फुंक गए, इसकी वजह से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिम्मेदारों ने भी सुनवाई की। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव बुरावली में पांच दिन पहले कब्रिस्तान के सामने रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद हिरनौटा वाली सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं अली शेर के घर के सामने व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। पांच दिन के अंदर चार ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से लगभग पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।