फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ दशहरा स्नान नौ को : न हो जरूरी काम तो टाल दें हाईवे से गुजरने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ दशहरा का स्नान नौ को होगा। लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करेंगे। इस कारण लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग सकता है। यदि जरूरी काम न हो तो हाईवे से सफर करना टाल कर दें। यदि आना जाना बेहद जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्ग से ही गुजरें। अन्यथा भीषण गर्मी में हाईवे पर जाम में फंस गए तो पांच से छह घंटे से पहले नहीं निकल सकते।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन हर अमावस्या और पूर्णिमा पर यह दावा करता है कि वह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम नहीं लगने देगा। मगर यातायात को सुचारु रखने में नाकाम रहा। हाईवे पर 10 से 16 घंटे जाम लगने के कारण जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुद्ध पूर्णिमा पर हाईवे 16 घंटे जाम से जूझा था। बीती ज्येष्ठ अमावस्या पर रूट डायवर्ट कर दिया जाने के बाद भी पुलिस जाम मुक्त रखने में नाकाम रही थी। जाम इतना भीषण लगा था कि छह किमी की दूरी तय करने में सात घंटे का वक्त लगा था। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान हो गए थे। अब ज्येष्ठ दशहरा आ गया है। दशहरा पर अमावस्या से अधिक श्रद्धालु गंगा में स्नान करते हैं। बच्चों का मुंडन कराया जाता है।
इस कारण ज्येष्ठ दशहरापर जाम लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए ही ज्येष्ठ दशहरा पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सफर करने से बचें। अगर आनाजाना बेहद जरूरी हो तो तो भी वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। अन्यथा ज्येष्ठ अमावस्या की तरह भीषण जाम में फंस सकते हैं। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा पर जाम न लगे, इसके लिए मंगलवार को हापुड़ जिले के पुलिस अफसरों संग बैठक की जाएगी। हापुड़ जिले के पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि उधर से भारी एवं माल वाहक वाहन इधर न आएं।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम से बचने के लिए नीचे लिखे वैकल्पिक मार्ग से गुजरें
दिल्ली जानेके लिए अतरासी से हसनपुर पहुंचे। यहां से हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगानगर और बुलंदशहर के भगवानपुर बीच गंगा पर बने पुल से होकर बुगरासी वाया स्याना, बीबी नगर होते हुए कुचेसर चौपला परपहुंच कर हाईवे पर लगने वाले जाम से बच सकते हैं।
यदि हाईवे पर मोहम्मदाबाद के सामने तक पहुंच गए हैं और आगे ब्रजघाट पुल पर भीषण जाम लग रहा है। जाम में फंसने से बचने के लिए मोहम्मदाबाद से हरिबाबा बांध पर 18 किमी आगे बढ़ कर गंगानगर-भगवानपुर पुल पहुंचे। यहां से बुगरासी होकर स्याना, बीबी नगर, कुचेसर चौपला से निकल कर हाईवे पर पहुंच कर जाम से बच सकते हैं।
दिल्ली की दिशा से आते समय जाम में फंस जाने पर ब्रजघाट से होकर पलवाड़ा, पसवाड़ा, बहादरगढ़, बुगरासी, भगवानपुर पुल को पार कर वाया हसनपुर, अतरासी होते हुए हाईवे पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें