जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने लगा है। बृहस्पतिवार को भी राहत भरी खबर सामने आई। केवल चार कोरोना के नए केस सामने आए। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2858 हो गई है। वहीं, दो मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 211 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार की रात आई थी, जिसमें महिला और एक युवक शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2858 हो गई है। सभी मरीजों को होमआइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 716 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि दो लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 43 रह गई है।