फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न समारोह में डीजे बजाने को लेकर मारपीट, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। लग्न समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के मंजीपुरा गांव का है। सोमवार की शाम गांव के शीलचंद के यहां लग्न समारोह का कार्यक्रम था। यहां पर डीजे बज रहा था। आरोप है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर शराब के नशे में धुत युवकों का थाना देहात क्षेत्र के गावं कड़ापुर निवासी विकास के साथ विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि घायल विकास के भाई की तहरीर पर अनुज निवासी गांव ढेला नंगला, चमन निवासी गांव जग्गा नगला, प्रिंस रसूलपुर गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें