फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। जनपद संभल के चंदौसी निवासी महिला ने कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद संभल में चंदौसी निवासी महिला का कहना है कि सोमवार शाम को वह सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। जान पहचान के कुछ लोगों ने कार में लिफ्ट दे कर बैठा लिया। आरोप है कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एकांत में ले जाकर गाड़ी रोक ली और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। महिला द्वारा सूचना दिए जाने पर सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने कहा कि महिला द्वारा बताई गई स्थितियों की जांच कराई जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर के आधार पर रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी नवाजिस, संभल के बनियाठेर निवासी जमील व रहरा के बांसका खुर्द निवासी मसरूर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि कुछ दिन उसका बेटा पूर्व रहरा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। आरोप है कि उसका बदला लेने के लिए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें