नगर के संभल मार्ग पर स्थित अब्दुल्ला कालोनी में बंद पड़े घर से पचास किलो सरिया एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
क्षेत्र के संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कालोनी में इस्तकार का फर्नीचर का काम है। वह घर को बंद करके अपने पैतृक गांव आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव साथलपुर गया हुआ था। गुरुवार रात को चोरों ने घर में दाखिल होकर 50 किलो सरिया, सबमर्सिबल की मोटर, जेनरेटर एवं एक परिचित व्यक्ति का रखा हुआ परचून की दुकान का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता मकान स्वामी को शुक्रवार सुबह को लगा तो होश उड़ गए। आसपास खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है। संवाद