फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के विरोध में आए बुध बाजार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगवाने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि टॉवर लगने से उससे निकलने वाली किरणों से आस पास बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बुध बाजार मोहल्ले में एक परिवार निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगवाना चाह रहा है। जिसके लिए उसने कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया। शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए। उनके मोबाइल का टावर लगवाने की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो वह एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे। उन्होंने टॉवर लगाने का विरोध किया। कहा कि मोबाइल टावर बीमारियों का बढ़ावा देते हैं। इससे निकलने वाली किरणें कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं। इसलिए वह किसी भी कीमत में मोहल्ले में मोबाइल का टॉवर नहीं लगने देंगे। मोहल्लेवासियों के विरोध पर कर्मचारी बैकफुट पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें