फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले, 25 रुपये बढ़ोतरी कतई मंजूर नहीं, 450 रुपये क्विंटल चाहिए

विज्ञापन
चौधरी दिवाकर सिंह - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश सरकार ने बड़ा दांव लगाया है। गन्ने की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को चीनी मिलें गन्ने की कीमत 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करेंगी। हालांकि किसान संगठनों ने गन्ने की कीमत को अपर्याप्त बताया है। कहा है सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। किसान नेताओं ने गन्ने की कीमत 450 रुपये क्विंटल की मांग को दोहराया है। कहा है कि लागत बढ़ रही है, जबकि सरकार मामूली बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपये घोषित करना क्रूर मजाक है। लागत बढ़ गई है। ऐसे में यह बढ़ोत्तरी अपर्याप्त है। गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम मंजूर नहीं है। सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाकियू असली
गन्ने का रेट 350 रुपये मंजूर नहीं है। सरकार को किसानों की मांग सुननी चाहिए। सरकार किसानों को धोखा दे रही है। गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल की जाए। ताकि किसानों को राहत मिले। उम्मैद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन

गन्ने की कीमत 350 रुपये तय करना हास्यास्पद है। बिजली और डीजल की कीमतें बढ़ रही है। लेकिन सरकार गन्ने में मामूली रकम बढ़ा रही है। किसानों को कम से कम 450 रुपये क्विंटल कीमत दी जाए। दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाकियू भानु
भाकियू टिकैत ने गन्ने की कीमत 500 रुपये मांगा
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक गंदू पाल गांव में हुई। किसानों ने गन्ने की कीमत 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की। किसान नेता धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि 25 रुपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। लागत बढ़ती जा रही है इससे किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान रामपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी,अमरपाल सिंह, सुधाकर सिंह, काले सिंह, भयंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, टीटू त्यागी,आलोक कुमार, विक्की चौधरी आदि रहे।

सुरेंद्र सिंह- फोटो : HASANPUR

उम्मेद सिंह- फोटो : HASANPUR

विजय पाल सिंह- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें