फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की ट्राली से गिराकर किसान की मौत

विज्ञापन
हसनपुर के अगरौला कला में किसान की मौत के बाद सांत्वना देते विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
गन्ने की ट्राली के ऊपर से गिराकर किसान की मौत
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ना भरते समय किसान ट्रॉली के ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इसके बाद घायल को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला का है। यहां 50 वर्षीय श्यामलाल पुत्र रामकुमार रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरवा रहे थे। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्राली के ऊपर से नीचे गिर गए। नीचे गिरते समय आगे की दिशा में लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें पास के ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव पहुंच गए। परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें