फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदवाने के नाम पर 5.43 लाख रुपये हड़पे, वापस मांगने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन खरीदवाने के नाम पर 5.43 लाख
विज्ञापन

रुपये हड़पे, वापस मांगने पर की मारपीट
अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ृमहिला और उसके परिवार के लोगों से पांच लाख 43 हजार की रकम हड़प ली गई। रकम मांगने पर घर में घुसकर हमला कर दिया। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी प्रेमवती का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे में पांच बीघा जमीन चली गई। जमीन के मुआवजे की रकम मिली थी, जिसके बाद उसने अलग स्थान पर जमीन खरीदने का प्रयास किया। गांव के ही रामपाल सिंह ने दूसरे स्थान पर जमीन तय कराकर खरीदारी कराई। आरोप है कि विक्रेता पर भूमि की पूरी रकम नहीं पहुंची, जबकि रामपाल ने महिला के दो पौत्रों को भी गुमराह करके रकम ऐंठ ली। उसने कुल पांच लाख 43 हजार की रकम अधिक वसूल कर ली। बाद में पता चला तो आरोपी से रकम लौटाने की मांग की गई। इसी के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ पंद्रह सितंबर को घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें बेेटा और उसकी बहू को चोट आई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामले में रूखालू निवासी रामपाल एवं तीन व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें