पूर्व सैनिक परिषद की बैठक में मौजूद पूर्व फौजी
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। पूर्व सैनिक परिषद की बैठक में सरकार से उनके पुनर्वास किए जाने की मांग व बिजली विभाग पर शोषण का आरोप लगाया गया। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनका शोषण बंद नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नगर के मोहल्ला महादेव में हुई एक बैठक में पूर्व सैनिक परिषद के संजय फौजी ने कहा कि सरकार को पूर्व फौजियों को पुनर्वास के जरिए रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए। उनका कहना था कि पूर्व सैनिकों के प्रति सरकार का रवैया अच्छा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि भी पूर्व सैनिकों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो पूर्व सैनिक बिजलीघरों पर एसएसओ के रूप में काम कर रहे हैं, उनका बिजली अधिकारी व ठेकेदार शोषण कर रहे हैं। बैठक में चेतावनी दी गई यदि उनका शोषण बंद नहीं किया गया तो वे आगामी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, रामशरण सिंह, सौराज सिंह आदि मौजूद थे।