फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाने में लापरवाह आठ पुलिस वालों समेत 130 के काटे चालान

विज्ञापन
अमरोहा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले में विभिन्न जगहों पर 130 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा शहर में अभियान के दौरान आठ पुलिस वालों के चालान काटे गए जिसमें दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी पूनम रविवार की शाम को शहर के टीपी नगर चौराहे के पास पहुंचीं। उनके निर्देशन में यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इसक अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर चालान काटे गए। इसके अलावा मोबाइल फोन के उपयोग करते समय वाहन संचालन पर चालान किया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा ने राहगीरों को यातायात के बारे में जानकारी दी।
परिवहन विभाग द्वारा 85 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, 20 चालान बिना सीट-बेल्ट के वाहन चलाना, पांच चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा तीन चालान बुलट मोटर साइकिल का साईलेंसर बदल कर चलाने पर किया गया। यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट के 120 चालान किए जबकि बगैर सीट बेल्ट के 25 चालान और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए आठ, बुलेट की साइलेंसर बदल कर चलाने पर एक चालान किया गया। इन चालानों से यातायात पुलिस को लगभग 1,50,000 रुपये और परिवहन विभाग को 1,00,000 रुपये मिलेंगे। इस दौरान एआरटीओ एके सिंह राजपूत, यात्री और मालकर अधिकारी केजी संजय, यातायात उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें