फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: 65 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी, नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 22 Aug 2021 11:03 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मृतक महिला शनिवार देर रात कूड़ा फेंकने के लिए जंगल में गई थी। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में अपने मायके में रह रही एक महिला की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वह शनिवार देर रात कूड़ा फेंकने के लिए जंगल में गई थी। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। 

विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी ने भी मौका मुआयना। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के नग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत की है। यहां रहने वाली कमला (65) की शादी रामपुर जनपद में सैदनगर थानाक्षेत्र के कल्लू वाली मढैया निवासी रामवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति रामवीर की मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन


कमला की कोई संतान भी नहीं थी, इसलिए करीब 15 साल पहले भाई डालचंद कमला को अपने घर ले आया था। करीब 9 साल पहले डालचंद की भी मौत हो गई थी। कमला अपने मायके में रहकर ही अपना जीवन यापन कर रही थी। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह कूड़ा फेंकने के लिए जंगल में गई थी। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

गले पर दबाव पड़ने के निशान मिले हैं। परिजनों ने तलाश किया तो कमला का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत इकट्ठा किए।

एसपी पूनम व एएसपी और सीओ सतीश पांडेय ने मुआयना किया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, संभवत: महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें