फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज से 29 अक्तूबर तक 34 स्थानों पर होना है पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दशहरा मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का कड़े इंतजाम किए हैं। मेला स्थलों और जुलूस में खासी सुरक्षा रहेगी। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को ड्यूटी का निर्वाह ठीक से करने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर में आज से 29 अक्तूबर तक 34 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। इस बार 45 फीट के रावण का दहन होगा। जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 35-35 फीट के होंगे।
विज्ञापन

दशहरा पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह अलर्ट है। आजाद रोड स्थित जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल मेला लगा है। जहां राम-रावण की सेना के बीच युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होगा। बारह से पंद्रह हजार लोगों की भीड़ आने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। मेला स्थलों पर पुलिस-पीएसी के जवानों को लगाया गया है। इसके साथ ही होमगार्ड और महिला पुलिस बल लगाया गया है। किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न फैले पूरा इंतजाम किया गया है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुतला दहन और मेला स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जुलूस मार्गों पर पुलिस व पीएसी रहेगी। दूसरे थानों की फोर्स को लगाया गया है। ग्रामीण इलाकों में रावण दहन के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। सभी मेला स्थलों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 45 फीट रहेगी। जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 35 फीट है। शाम करीब सात बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह अग्निबाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन करेंगे। इससे पहले सीओ सिटी और एसडीएम सदर ने कुंभकरण और एडीएम मेघनाथ के पुतलों का दहन करेंगे।
विज्ञापन



मीना बाजार में मुस्तैद रहेंगी महिला पुलिस कर्मी
अमरोहा। दशहरा स्थल के गेट नंबर एक पर हेड कांस्टेबल के साथ दो पीएसी कर्मी तैनात रहेंगे। जबकि गेट नंबर दो और तीन पर भी यहीं स्थिति रहेगी। रामलीला मैदान पुलिस बूथ पर दो दरोगा और दो महिला कांस्टेबल रहेंगी। नाब पर दो कांस्टेबल लगाए गए हैं। बड़े झूले पर एक दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी रहेंगे। बीना बाजार में एक महिला दरोगा समेत तीन महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। पूरे रामलीला मैदान में सुरक्षा कह जिम्मेदारी दो दरोगाओं समेत तीन पुलिस कर्मियों पर रहेगी। पुतला दहन स्थल पर एक फायर टैंकर, शक्ति मोबाइल, क्यूआरटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें