फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर लूटा ई-रिक्शा, चालक को फेंका

विज्ञापन
उझारी में निजी अस्पताल में भर्ती बेहोशी की हालत में मिला ई रिक्शा चालक। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
उझारी। उझारी से रविवार शाम से लापता ई रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में हसनपुर क्षेत्र के गांव में सड़क किनारे मिला है। उसके पास ई-रिक्शा नहीं है। माना जा रहा है बदमाशों ने नशा सुंघा कर ई-रिक्शा लूट लिया और चालक को जंगल में फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक को अभी होश नहीं आया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी वीरू उर्फ नन्हे ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार शाम को वह ई रिक्शा के साथ अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया था। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। सोमवार देर रात बेहोशी की हालत में थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सड़क किनारे पड़े मिले सूचना पर पहुंचे परिजन उसे वहां से ले आए और उझारी के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक अभी नशे में है। मंगलवार शाम तक होश नहीं आया। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि ई रिक्शा लूट कर चालक को सड़क किनारे फेंक दिया गया। चौकी इंचार्ज संत कुमार का कहना है वीरू का इलाज चल रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। होश में आने के बाद घटना की अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें