फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले से लौटते वाहनों के चलते लगा कांकाठेर मार्ग पर जाम

विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के बाद वाहनों से वापस लौटते और स्नान करने जाते श्रद्धालु। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
तिगरी धाम। तिगरी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेले के मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं का काफिला घर लौटने लगा तो रास्ते जाम हो गए। तिगरी से कांकाठेर तक इस कदर जाम लगा कि वाहनों के पहिए थम गए। शाम को तिगरी-गजरौला मार्ग को भी जाम ने अपनी चपेट में ले लिया। जाम को संभालने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य स्नान पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सामान को समेट लिया। घर को रुख कर दिया। दोपहर तक पुलिस ने स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली कांकाठेर वाले रास्ते से निकाले। जिसके चलते तिगरी-गजरौला मार्ग पर यातायात सही चलता रहा, लेकिन कांकाठेर वाले मार्ग को जाम ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जाम में फंस गए। उधर दोपहर के बाद पुलिस को तिगरी-गजरौला मार्ग की तरफ श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली निकालने का निर्णय भारी पड़ गया। इस मार्ग पर भी जाम लग गया। वाहनों के पहिए थम गए। गजरौला इंद्रा चौक से लेकर तिगरी तक लंबा जाम लग गया। यातायात को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें