फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन केंद्र पर अलग-अलग गांव के दो पक्षों में जूतम-पैजार, कुर्सी भी चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वैक्सीनेशन केंद्र पर टीकाकरण के दौरान अलग-अलग गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे और कुर्सी चलीं। बवाल के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। समझदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल हालात संभाले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 91 बूथ लगाए गए थे। इसमें एक बूथ अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लालू नंगला गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी था। यहां पर बागड़पुर कलां और लालू नंगला के ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए एकत्र हुए थे। अमरोहा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स पूजा और अंजू बूथ केंद्र पर टीका लगा रही थीं। आरोप है कि टीकाकरण के दौरान लालू नंगला के ग्रामीण बागड़पुर के लोगों के टीका लगने का विरोध करने लगे। कहा कि बूथ पर केवल लालू नंगला के ग्रामीणों को टीका लगेगा, बागड़पुर के लोग यहां टीका नहीं लगवा सकते। इस बात को लेकर दोनों गांव के लोगों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में कक्ष के भीतर मारपीट शुरू हो गई और कुर्सी चलने लगीं। वैक्सीन लगवाने के लिए बूथ पर मौजूद अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़कंप मच गया। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष के बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों पक्ष की महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं।
बवाल के चलते स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण बंद करना पड़ा। इस मारपीट संबंधित दो वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गई। करीब डेढ़ मिनट की इन वीडियो में दोनों पक्ष जूतम-पैजार करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही एसपी पूनम ने सीओ सिटी सतीश पांडेय को जांच के निर्देश दिए। वहीं देहात थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट में बागड़पुर कलां के एक युवक को चोट लगी है, उसका मेडिकल कराया जा रहा है। प्रकरण में गलती लालू नंगला के ग्रामीणों की है, इसलिए बागड़पुर के लोगों से तहरीर मांगी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वैक्सीनेशन के दौरान कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। नर्सों के साथ कोई घटना नहीं हुई थी। इसलिए विभाग की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

डॉ. उमर फारूक, सीएचसी प्रभारी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें