फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव में पसरी गंदगी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव में फैयाज नगर में पसरी गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्राम प्रधान पर फॉगिंग और सफाई के नाम पर कोई काम नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही गांव में सफाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को फैयाज नगर गांव के लोग आंबेडकर पार्क के पास इकट्ठा हुए और ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में काफी समय से गंदगी पनप रही है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव है। इससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। लगातार ग्रामीणों द्वारा गांव में सफाई कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि हर माह सफाई और फागिंग के नाम पर मोटी रकम खर्च होनी दिखाई जा रही है। प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सफाई कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में विनेश कुमार, विमल कुमार, विमल कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार, मनजीत कुमार, भूप सिंह, प्रेमपाल अरविंद, नेपाल सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सरस्वती का कहना है कि जल्द ही गांव में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें