फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 20 Mar 2018 02:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
धनौरा रोड पर हंगामे के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में सोमवार सुबह प्राइवेट कार में सवार चार पुलिस वालों ने एक किसान की निर्ममता से पिटाई के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर - ट्राली लेकर खेत से गन्ना भरने जा रहे किसान को अवैध खनन का आरोप लगाकर पुलिस वालों ने जमकर पीटा और मारकर ट्रैक्टर के आगे डाल गए। भड़के ग्रामीणों ने किसान का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा होने पर एसपी ने एक दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया। दो अज्ञात समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। नौगांवा सादात थाने में दर्ज कराई एफआईआर में सैदपुर इम्मा निवासी शरीफ ने कहा है कि घटना के समय उनका दामाद हाशिम (24) उनके बेटे आलम का ट्रैक्टर - ट्राली लेकर खेत से गन्ना भरने जा रहा था। रास्ते में प्राइवेट कार में सवार दरोगा गजेंद्र शर्मा, सिपाही सतीश व दो अन्य सिपाहियों ने हाशिम को रोक लिया। 
 चारों पुलिस कर्मियों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए हाशिम को ट्रैक्टर से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने लात - घूसों से उसे बेरहमी से पीटा।  शरीफ का आरोप है कि दरोगा गजेंद्र ने उसके दामाद के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। चीख पुकार सुनकर खेतों में गन्ना छील रहे गांव के अंसार व छोटे उर्फ मोबीन भी आ गए। जिन्हें देख पुलिस वाले भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें