फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस पर कार्यरत कर्मियों को पिस्तौल के बल पर बनाया बंधक, ट्रांसफार्मर के पार्ट्स व तेल निकाल ले गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप हाउस कर्मचारियों को बंधक बना हजारों के ट्रांसफार्मर पार्ट्स और तेल ले गए चोर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
इंद्रा कैनाल के पंप हाउस नंबर दो पर हथियारबंद युवकों ने पिस्तौल के दम पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर के पार्ट्स और तेल चोरी कर लिया। निगम के फारमैन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में निगम के फोरमैन खेड़ीबूरा निवासी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वह 2011 से पंप हाउस नंबर दो पर तैनात है। रविवार सुबह करीब सवा छह बजे पंप के एक कर्मचारी चरण सिंह ने फोन पर उसे बताया कि रात को वह, रोशन व रामराज ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आठ-दस युवक वहां पहुंचे और उन पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवकों ने तीनों कर्मचारियों को चारपाई से बांध दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान युवकों ने पंप हाउस पर रखे 100
विज्ञापन

केवीए ट्रांसफार्मर के पार्ट्स और तेल चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि रविवार सुबह वह मौके पर पहुंचा तो एक ट्रांसफार्मर के पार्ट्स गायब व तेल चोरी मिला जबकि दूसरे ट्रांसफार्मर का कनेक्शन कटा हुआ और तेल जमीन पर बिखरा हुआ मिला। उन्होंने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस व एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वर्जन::
पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें