नौकरी और गाजियाबाद में फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दिल्ली पुलिस के फर्जी एसीपी को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर सोमवार को भी किसी से ठगी करने की फिराक में था। लेकिन पहले से ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए फर्जी एसीपी अय्यूब खान खुद को संजय चौधरी बताकर हिंदुओं को निशाना बनाता है। इससे दोनों ही नामों के अलग-अलग एसीपी का आई कार्ड मिले हैं। जबकि दोनों ही नामों के पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए है। फिलहॉल पुलिस पूछताछ कर कर रही है।
कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि अय्यूब खान पुत्र जमीन मूल रूप से गाजियाबाद के डासना का रहने वाला है। वह पिछले दिनों दिल्ली से गढ़ को चलने वाली निजी बसों पर कंडक्टरी करता है। जबकि इसने खुद को संजय चौधरी बताते हुए गाजियाबाद निवासी हिंदू महिला को जाल में फंसा लिया। फिलहाल उसी महिला के साथ इंदिरापुरम में रहता है। जिसके बाद इसने खुद ही दिल्ली पुलिस एसीपी के कार्ड बनाकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। वह मुस्लिम लोगों को फंसाने के लिए मुस्लिम नाम अय्यूब का इस्तेमाल करता है। जबकि हिंदुओं ठगने के लिए संजय चौधरी के नाम का प्रयोग करता है। अय्यूब ने पहले से ही अमरोहा के करीब छह लोगों से करीब 12 लाख रुपये ठग लिए।
सोमवार को भी शहर के टीपी नगर क्षेत्र के किसी व्यापारी को निशाना बनाने के उद्देश्य से आया था। लेकिन, इससे पहले ही ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद अय्यूब खान को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से दिल्ली पुलिस के एसीपी के दोनों नामों आई कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं। जबकि बरामद हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है।