कोटेदार पर लगाया अनियमितताओं का आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम सुरउवा निवासी ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में बताया कि गरीबों को दिए जाने वाले राशन का निजी उपयोग किया जा रहा है। समय से राशन नहीं दिया जा रहा है। केरोसिन को अपने निजी उपयोग में लिया जा रहा है। राशन विक्रेता केरोसिन से आटा चक्की संचालित कर रहा है। राशन कार्ड पर जबरन केरोसिन दर्ज किया जा रहा है। गरीब व असहाय लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन को बेचा जा रहा है। राशन की मांग करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए ज्ञापन पर बृगभान पाल, सूरज, खुमान, ऊदल, बुद्दा, दयाराम, तिलक, सीताराम, पहिलवान, देवेंद्र पटेल आदि के हस्ताक्षर हैं।